Monday, February 2, 2009

कश्ति की कहानी

चलो सुनते है आज एक कश्ति की कहानी..दूर के एक देश मे बसति थी एक कश्ति..मन-मौजि..बिन्दास..बेफ़िक्र...अपने लोगो से महफूज़...हमेशा खुश..पर हाँ!!,लेहरों से खेलने की-दोस्ती करने की चाह हमेशा बसति थी मन में...क्योंकी दुश्मनी उस की फ़ितरत मे नहीं थी..मौसम का लुत्फ़ उठाना भी मिजाज़ मे था...किनारे के उस पार...क्षितिज के उस बाजु कि दुनिया उसे हमेशा से एक अजूबे सी लगती थी..हमेशा सोचती कि कभी ना कभी वो दुनिया कि सैर करेगी..और वापस से अपने आशियाने मे आ जायेगी..सो एक दिन आया जब वो अपने किनारे को छोड आसमान को रेहनुमा बनाये और आसमान के उस पार बसे खुदा को मानते हुए नये किनारे की खोज मे निकल पडी..लेहरों के सफ़र पे...समंदर के विशाल फ़लक पे..नयी उडान भरने कि चाह के साथ..नये-अनदेखे जहान मे अपना नाम तलाशने कि आस में..हवा के झोंको से बिना डरे बल्कि उसे अपना दोस्त बनाये..किनारे को छोड लेहरों पे तैरती..बिना नाविक निकल पडी थी अब वो खोज मे अपने सपनो की..

तब जाके एक सुनहरा दिन आया जब वो अपनी मन्ज़िल-किनारे पे आ पहुँची थी..नये शहर कि चकाचौन्ध से अब उसे आदि होना हि था...बहुत खुश थी नये रूप नये अन्दाज़ कि जिन्दगी को देख के..धीरे धीरे वहाँ के बादल..आसमान..पंछी..हवा के झोंके ...सारे उसके दोस्त बन चुके थे...साथ ही उसकी अपनी पेहचान भी बनने लगी थी...अब उससे ये किनारा भी अपने किनारे जैसा हि लग रहा था..पर हाँ अपने किनारे को वो भूली नही थी..उसकी मीठी यादें अब भी संजोये थी वो..और शायद वो ही उसकी ताकत थी..सब सही सही सोच के मुताबिक हो रहा था..दोनो किनारे भी अब उससे खुश थे..तब जा के एक नये जहान से ..अजूबे की तरह एक हवा का झोंका आया..कोई संदेशा ले के..कि अब उसको वापस अपने किनारे जाना है..कश्ति को समझ मे नही आया कि अब वो खुश हो या दुखी ..क्योंकि उसको अब दोनों किनरो से लगाव हो गया था..एक किनारे पे उसके बचपन कि यादें थी..वो ही किनारे पे उसने सपने संजोये थे..और एक ये किनरा था जहाँ उसने वो सपनो को हक़ीकत मे बदलते हुए देखा था..

अब कश्ति मजधार मे आके अटक गई थी..जिस आसमान को उसने रहनुमा बनाया था वो भी अब धुन्दला सा दिखाई दे रहा था..मौसम भी मिजाज बदल रही थी..लहेरें किस दिशा मे उसे ले जा रही थी उसका पता नही चल रहा था..पर खुद पे और खुदा पे अब भी भरोसा कायम था..दोनो किनारे उसे बुला रहे थे..अब उसने खुदा को अपना नाविक बना दिया..मजधार से अब वो ही उसे कोई एक किनारे तक ले जायेगा लहेरों से बचाकर....अब उसपे ही था कश्ति का आसरा..और सारा मदार..

बस ये है कश्ति कि अब तक की कहानी...

4 comments:

  1. padh ke laga ki jaise.....hamari hi kahani kashti ki jabani:)

    ReplyDelete
  2. खुद पे और खुदा पे अब भी भरोसा कायम था....
    બસ આટ્લી નાની પણ એકદમ સોલીડ વાત તારી કશ્તી તો ઠીક પણ કેટલાય ના વહાણ પણ પેલે કિનારે પહોંચાડશે

    ReplyDelete
  3. Smruti, just remeber,
    'The will of God will never take you
    where the Grace of God will not protect you.'
    It's great reading you! Keep it up!

    ReplyDelete
  4. My life is like a Kashti. Manine bhi Khuda ko Navik bana lia...
    Excellent
    Dushyant

    ReplyDelete